MP में बारिश का कहर, 17 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; गुना में 1000 से ज्यादा घरों में भरा पानी

By: Pinki Sat, 07 Aug 2021 10:47:21

MP में बारिश का कहर, 17 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; गुना में 1000 से ज्यादा घरों में भरा पानी

मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार-रविवार को भी रिमझिम से लेकर भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट के जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश होगी, जबकि सीहोर, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सिवनी, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं 5 इंच तक बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के विदिशा में भारी बारिश से संकट बढ़ता जा रहा है। सबसे बुरा हाल कुरवाई तहसील का है। जहां के कई गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। प्रशासन की मदद से गांव में फंसे लोगों का रेक्स्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बता दें कि जिले में लगातार पांच दिन से बारिश जारी है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। बाढ़ के चलते कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

गुना में 1000 से ज्यादा घरों में भरा पानी

मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते शिवपुरी जिले में सिंध नदी और कूनो नदी फिर उफान पर आ गई। जिले के 1000 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। शिवपुरी जिले के कोलारस में पचावली पुल फिर से डूब गया है। शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर के डबरा-भितरवार और मुरैना में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन अब यहां पर बाढ़ के बाद के जख्म लोगों का दर्द बढ़ा रहे हैं। इन छह जिलों में 10 हजार परिवार बाढ़ से मकान टूटने से बेघर हो गए हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com